देश

यूपी निकाय चुनावों में 1200 मुसलमानों को टिकट दे सकती है भाजपा…..जानें क्या है नई रणनीति

(शशि कोन्हेर) : चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने से परहेज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करती नजर आ रही है। सूत्रों की मानें तो साल के अंत में राज्य में होने वाले शहरी निकाय चुनावों में वह बड़ी संख्या में मुस्लिम चेहरों को टिकट दे सकती है। रिपोर्टों में भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बार भगवा पार्टी मुस्लिम बहुल इलाकों में इस समुदाय से उम्मीदवारों को टिकट देने का मन बनाया है। इसके लिए उसने 17 नगर निगमों, 199 नगर पालिका परिषद एवं 436 नगर पंचायतों में करीब 1200 मुस्लिम वार्डों की पहचान की है। भगवा पार्टी इन वार्डों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है।

Advertisement



साल 2017 के शहरी निकाय चुनावों में राज्य में वार्डों की संख्या 11,995 थी। इनमें से 1300 वार्ड नगर निगमों, एनपीपी में 5,261 एवं एनपी में 5,455 वार्ड थे। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शहरी निकाय चुनावों में मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट देने के बारे में संकेत दे चुके हैं।

Advertisement
Advertisement



मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुई पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा, ‘इस बार शहरी निकाय चुनावों में पार्टी मुस्लिम चेहरों को टिकट दे सकती है। इससे भाजपा के बारे में जो एक बना हुआ नजरिया है, उसमें निश्चित रूप से बदलाव आएगा। भाजपा सभी समुदाओं एवं जातियों की पार्टी है।’ राज्य में मुस्लिम मतदातदाओं की संख्या करीब 19 प्रतिशत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा कुल वार्डों के 10 प्रतिशत सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने के बारे में सोच रही है। भाजपा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देती है तो यह उसकी सोच एवं रणनीति में बदलाव के रूप में देखा जाएगा क्योंकि 2017 के निकाय चुनावों में उसने किसी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया था। 2014 के लोकसभा चुनावों में भी किसी मुस्लिम को टिकट नहीं मिला था। अपनी इस परंपरा को वह तबसे आगे बढ़ाती रही है।

Advertisement

भाजपा इस समय देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है लेकिन संसद की अगर बात करें तो गत सात जुलाई के बाद लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में उसके पास कोई मुस्लिम चेहरा नहीं है। इस दिन मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो गया। यही नहीं भाजपा के पास कोई मुस्लिम विधायक भी नहीं है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा रामपुर, आजमगढ़, मेरठ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बरेली, आगरा, बिजनौर एवं सहारनपुर में मुस्लिम उम्मीदवार उतार सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button