देश

चुनावी साल में भाजपा को भारी पड़ सकती है…बेंगलुरु में मेट्रो का पिलर गिरने से हुई मां बेटी की मौत

(शशि कोन्हेर) : एक तो भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक में चल रही सरकार पर वैसे ही कई प्रकार के खतरे मंडरा रहे हैं। हिजाब विवाद से लेकर अनेक मसलों के चलते आगामी कि 4 महीनों में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनावी जीत के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ सकते हैं। ऐसे मुश्किल और संवेदनशील समय में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत का मामला भाजपा सरकार पर भारी पड़ सकता है।

जैसी कि जानकारी मिली है, बेंगलुरु के नागवारा इलाके के पास एक निर्माणाधीन मेट्रो का खंभा गिर गया। इसमें मां बेटी की मौत हो गई। वही लोग गिरे हुए खंबे को प्रशासन के साथ हटाने में मदद कर रहे हैं। इस दुर्घटना में जिन मां बेटी की मौत हुई वे दोनों ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान मेट्रो का पिलर उनके ऊपर जा गिरा इससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। जानकार बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के तीन चार महीने पहले कर्नाटक की राजधानी के पास हुई इस जानलेवा दुर्घटना का खामियाजा सत्तारूढ़ भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button