छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने 11 नवंबर को बिलासपुर में प्रस्तावित महिला हुंकार रैली की, शुरू की तैयारियां

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शराब बंदी, अनाचार, अत्याचार, लचर कानून व्यवस्था, कर्ज माफी, महिला स्व सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन नहीं करने आदि मुद्दे को लेकर 11 नवम्बर 2022 को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय महतारी हुंकार रैली पर विचार करने आज भाजपा कार्यालय बिलासपुर में महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

Advertisement


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि महतारी हुंकार रैली को सफल बनाएं सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। रायपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा का धरना प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के रायपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रेरणा से आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाया।

Advertisement
Advertisement

इन कार्यक्रमों की सफलता की गूंज आज भी है। इन आयोजनों में लोग अपेक्षा से कहीं अधिक दुगने संख्या में पहुॅचे थे। इसी प्रकार बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की सफलता की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं पर है। पूरे प्रदेश में महिलाओं को जोड़ने अभियान चलाया जा रहा है विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर की रैली में कोई सामान्य नहीं एक बड़ी रैली होगी और यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

Advertisement


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं बिलासपुर सदैव शांति का एक टापू रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार में लोगो में असुरक्षा महसूस होती है। अपहरण, चाकूबाजी, बलात्कार एवं हत्या जैसी घटनाएं सामान्य हो गई है। रोज इस प्रकार की घटनाएं घटित होती रहती है। पूरे प्रदेश में नशे के कारोबार में जिस तेजी से वृद्धि हुई है उसे रोकने कोई कदम नहीं उठाये गये। नशे के नाम पैसा मांगने पर पैसा नहीं देने पर पति पत्नी की हत्या करने नहीं चुकता।

Advertisement

कांग्रेस सरकार के पास पैसा नहीं है उसे पैसा चाहिए इसलिए नशा खोरी रोकने सरकार कोई कदम नहीं उठाना चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं मानेगी तो नशे के खिलाफ अभियान चलाने हम सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार ने इस योजना को बंद कर दी है। जब तक भूपेश की सरकार रहेगी तब तक प्रदेश में गरीबों का भला नहीं होने वाला है।

उन्होंने कहा 2023 में भाजपा की सरकार बने यह हमारा लक्ष्य होना चाहिए। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर का प्रदेश में एक विशेष स्थान रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी महिला कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने हम सभी बहनों का दायित्व है और हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरे तन मन से सफल बनाने में जुट जाना है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चम्पा देवी पावले ने कहा कि महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने हम सभी अभी से जुट जाएं क्योंकि यह हम सभी की जवाबदारी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने सभी बहने अभी से एकजूट हो जाये। महतारी हुंकार रैली के द्वारा हमें भूपेश सरकार की कुर्सी को हिला देना है।


बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, मीडिया प्रभारी किरण बघेल, पूजा विधानी, आर विभा राव, सुधा वर्मा, सुनीता मानिकपुरी, घनश्याम कौशिक, विभा गौरहा, स्नेहलता शर्मा, संध्या सिंह, वंदना जेण्ड्रे, गायत्री साहू, नुरीता कौशिक, नंदनी साहू, रूपाली गुप्ता, संगीता अग्रहरी, निरजा सिन्हा, मंजू सिंह ठाकुर, संगीता शुक्ला, सुनीता मिश्रा, प्रेमलता तम्बोली, मंगला पाण्डेय, अंजना वर्मा, पूजा वैष्णव, रीना खाण्डेकर, भावना शुक्ला, पूनीता डहरिया, निर्मला पाल, प्रभा मिश्रा, नागेश्वरी साहू, बबीता ताम्रकार, राधिका जोगी, कुसुम कोशले, भुनेश्वरी महोबिया, रिज बाई, किरण मिश्रा, संध्या चौधरी, सीमा पाण्डेय, नीतू सिंह, चंदना गोस्वामी, लक्ष्मी साहू, मालती यादव, कल्याणी साहू, गायत्री दुबे, शैल भोई, ललीता मरकाम, भारती रजक, ललिता कश्यप, गौरी बघेल, सरिता सेन, राजकुमारी बिसेन, ममता यादव, मंजू टंडन, करूणा यादव, रजनी यादव योगिता सिंह सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button