छत्तीसगढ़बिलासपुर

बीजेपी नेता सरकार पर बरसे,जनता की उपेक्षा का लगाया आरोप

(दिलीप जागवानी) : बिलासपुर: नेहरू चौक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा ने धरना देकर भुपेश सरकार के खफा मोर्चा खोल दिया। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत निगम की पूर्व सभापति आर विभा राव प्र पूजा विधानी पार्टी के तीनों पूर्व महापौर और निगम में नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता हुजूम बन सड़क तक फैले थे।

Advertisement

मूलभूत आवश्यकताओं को तरस रही जनता और उस के पक्ष में उमड़ी भीड़ का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि साढे 3 साल बीत जाने के बाद भी इस सरकार ने अपने हिस्से का काम नहीं किया है उन्होंने मंच से चुनौती देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि बताएं कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया है उन्होंने शहर में रुके हुए विकास कार्यों के लिए कांग्रेस में इक्षाशक्ति का अभाव बताते हुए सरकार के जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

Advertisement
Advertisement


पेयजल में कमी आवास में गड़बड़ी समेत सभी समस्याओं का ठीकरा नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम में बैठी कांग्रेस सरकार पर फोड़ा। उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की राशि के दुरुपयोग पर भी रोष जताया। धरना देने के बाद स्थानिय समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्व मंत्री सहयोगियों को लेकर विकास भवन पहुचे जहां मौजूद महापौर रामशरण यादव सभपति शेख नजीरुद्दीन और आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी राज्य शासन के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट कार्यालय आये। इस तरह काफी अरसे बाद शहरवासियों ने अपने लिए विपक्ष का उबाल देखा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button