छत्तीसगढ़

आज रविवार को पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनते रहे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

(शशि कोन्हेर) : आज रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एक जगह एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखने सुनने में जुटे रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद श्री अरुण साव, बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बिलासपुर में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रवेश भाजपा अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल और भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजूद रहे। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल माना मंडल रायपुर में मां की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। जवाहर नगर मंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विष्णु देव सहाय तथा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता संतोष साहू और सुभाष अग्रवाल, सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मां की बात कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री किरण देव जगदलपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 129 में मां की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी तरह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने राजधानी रायपुर के रायपुर उत्तर स्थित तेलीबांधा मंडल के भूत क्रमांक 177-178 में शामिल होकर मन की बात का श्रवण किया। इस दौरान महामंत्री संगठन श्री पवन साय तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button