कोरबा

बीजेपी नेता अक्षय गर्ग हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा जिले के कटघोरा में बीजेपी नेता और ठेकेदार अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटघोरा थाना पुलिस ने महज कुछ घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

23 दिसंबर को ग्राम कटोरी नगोई कैंप में अक्षय गर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मिर्जा मुस्ताक अहमद, उसके सहयोगी विश्वजीत ओगरे और गुलशन दास को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि व्यवसायिक और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते हत्या की साजिश रची गई थी।आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, वाहन, कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button