कोरबा
कोरबा में भूमि अर्जन मामले में बड़ा खुलासा, 152 काल्पनिक मकानों का मुआवजा होगा निरस्त…..

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना के लिए ग्राम मलगांव में भूमि अर्जन के दौरान हैरान कर देने वाला बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला है की 152 मकान काल्पनिक थे, जिनके लिए मुआवजा दिया गया था। इस मामले में कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह, ने एसईसीएल महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मुआवजा निरस्त करने कहा हैं।
जांच में पाया गया है कि एसईसीएल द्वारा उपलब्ध कराई गईभूमि अर्जन सूची में 78 मकान मौके पर कभी नही थे. जबकि विस्थापन के दौरान राजस्व अधिकारियों द्वारा जांच में 74 और ऐसे मकान काल्पनिक पाए गए जिनका अस्तित्व कभी था ही नही।
गूगल अर्थ की फोटो से इसकी पुष्टि होने पर कोरबा कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने एसईसीएल को जानकारी देकर मुआवजा निरस्त करने पत्र लिखा हैं। यह मामला एसईसीएल की लापरवाही और भ्रष्टाचार को उजागर करता है।




