रायपुर
मैग्नेटो मॉल में हंगामा, क्रिसमस सजावट को लेकर हुई तोड़फोड़….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : राजधानी रायपुर से एक खबर सामने आ रही है। रायपुर के मैग्नेटो मॉल में आज उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ लोगों ने मॉल में घुसकर तोड़फोड़ की।
बताया जा रहा है कि यह मामला क्रिसमस की सजावट को लेकर है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मॉल में की गई सजावट को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान मॉल के अंदर और बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। एहतियातन मैग्नेटो मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल मॉल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।




