कोरबा

तीसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, हुई मौत…..

कोरबा – निर्माणाधीन मकान में बिना सुरक्षा उपकरणों के काम रहा मजदूर तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस जांच में जुट गई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पाली थाना के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में ग्राम सैला निवासी 40 वर्षीय पंचराम रोहिदास, माखनपुर निवासी 56 वर्षीय आत्मा राम और मंगल सिंह प्लास्टर लगाने का काम कर रहे थे.

Advertisement

इस दौरान पंचराम रोहिदास पैर फिसल जाने की वजह से सीधे जमीन पर जा गिरा. सिर के बल गिरने से मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पाली पुलिस पंचनामा तैयार करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button