छत्तीसगढ़

जनता की सेवा में लगे अधिकारियों को धमका चमका कर भाजपा अपनी राजनीतिक हताशा प्रकट कर रही है-कांग्रेस

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा अधिकारियों को दी गई धमकी की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सत्ता हाथ से जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता इतना बौखला गये है कि वे अब शासकीय कर्मचारियों को धमकाने चमकाने की भाषा का प्रयोग करने लगे है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद काम करने की संस्कृति विकसित हुई है।

Advertisement

इससे भाजपा को पीड़ा हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अब तक के कार्यकाल में भाजपा प्रदेश में मुद्दाविहीन हो चुकी है जनाधार खो चुकी है। हताशा और निराशा में डूबी भाजपा के नेताओं को आगामी के विधानसभा के आमचुनाव में बची खुची 14 सीट भी खो जाने का भय सता रहा है।

Advertisement
Advertisement

बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा की करारी हार अभी से दिख रही है इसलिए बृजमोहन अग्रवाल अपनी आदत के अनुसार अधिकारियों को धमका रहे हैं, यह बेहद निंदनीय है और एक जनप्रतिनिधि के आचरण के विरुद्ध है बृजमोहन अग्रवाल को अपनी इस असभ्य भाषा के लिए प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों से माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नगरी निकाय चुनाव के दौरान सार्वजनिक मंच से कलेक्टर और एसपी को धमका रहे थे राजेश मूणत एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को धमका रहे थे गाली गलौज कर रहे थे सुनील सोनी एक अधिकारी को गाली दे रहे थे।  तब और अब बृजमोहन अग्रवाल भी भाजपा की संस्कार और शिक्षा के अनुरूप अधिकारी कर्मचारियों को धमका रहे हैं बृजमोहन अग्रवाल भूल जा रहे हैं कि उनका असभ्य आचरण पूरा प्रदेश देख रहा है।

Advertisement


2023 के चुनाव में दक्षिण विधानसभा की जनता भी यदि बृजमोहन अग्रवाल को टिकट मिलता है तो सबक सिखाएगी।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं का असभ्य आचरण सिर्फ अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति नही है इसका शिकार भी आमजनता हो चुकी है भाजपा नेता तो किसानों को आतंकवादी नक्सली टुकड़े टुकड़े गैंग के सदस्य बता चुके हैं युवाओं को देशद्रोही ठहरा चुके हैं। भाजपा नेताओं का काम ही है धमकाना चमकाना डराना और हिंसा करना पूरे देश में भाजपा नेताओं के इस प्रकार के आचरण की निंदा लगातर हो रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button