देश

भाजपा ने बढ़ाया कपिल मिश्रा का कद…..दिल्ली प्रदेश संगठन में दी बड़ी जिम्मेदारी


Advertisement

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी ने अपने फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा को एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कपिल मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पीएम मोदी और अमित शाह का आभार जताया है। भाजपा में आने से पहले कपिल मिश्रा दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक थे और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ अपने मतभेद सार्वजनिक होने के बाद अगस्त 2019 में दिल्ली भाजपा में शामिल हो गए थे। कपिल मिश्रा का नाम पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के सिलसिले में भी सामने आया था, जिसमें 2020 में 50 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

Advertisement
Advertisement

भाजपा ने करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद कपिल मिश्रा को शनिवार को पार्टी की दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मिश्रा की नियुक्ति करने वाले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका नाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित पार्टी के नए पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किसी कारण से इसकी घोषणा नहीं की जा सकी थी।

Advertisement

दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा शनिवार को इस संबंध में जारी सर्कुलर में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के आदेश अनुसार, कपिल मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button