छत्तीसगढ़बिलासपुर

सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन भाजपा ने किया सैनिकों और किसानों का सम्मान

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी के तहत् भाजपा किसान मोर्चा द्वारा भूतपूर्व सैनिकों एवं किसानों का शाल श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्मान किया गया।

Advertisement
Advertisement


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच भारत कई जरूरतमंद देशों को खाद्यान्न की आपूर्ति की है।
भाजपा जिला महामंत्री एवं किसान मोर्चा जिला प्रभारी घनश्याम कौशिक ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता एवं जवाबदेही को सुनिश्चत करने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा शुरू की गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों से देश के किसानों की दशा और दिशा बदल रही है।

Advertisement


किसान मोर्चा के जिलायक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप ने प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, किसान मोर्चा जिला महामंत्री, प्रदीप शुक्ला, मनीष कौशिक, शिवा धुरी, नारद वर्मा, नागेन्द्र शर्मा, घनाराम धीवर, गौरीशंकर साहू, साकेत बिहारी कौशिक, सरजू प्रसाद साहू, सुनील कुमार धीवर, दिनेश सिंह, समारू लाल वस्त्रकार, परदेशीराम पटेल, जीवराखन ध्रुव, तिरीथ पटेल, द्वारिका पटेल, चैताराम कुर्रे, रामावतार कौशिक, जलेश्वर कौशिक, राममिल पटेल, होरीलाल शर्मा, मनीष कौशिक, सुरतीराम यादव, यतिन्द्रनाथ मिश्रा सहित भूतपूर्व सैनिक, किसान बंधु एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button