देश

भाजपा ने किया दावा….भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का “टीशर्ट 41257 रुपये का”… कांग्रेस ने भी किया पलटवार

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन राहुल गांधी की टी-शर्ट चर्चा में आ गई। राहुल की टी-शर्ट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार देखने को मिली। भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान शुक्रवार को महंगाई का मुद्दा उठाते राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 41,257 रुपये की टी-शर्ट पहन रखी थी। भाजपा ने राहुल गांधी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया- ‘भारत, देखो!’

Advertisement

वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया- केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया से डरी हुई है। कांग्रेस ने कहा, ‘अरे… घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो… बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?

Advertisement
Advertisement

वहीं भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता शहजाद पूनावाला ने एक अन्‍य प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा- एक तरफ देश जश्न मना रहा है कि नेताजी की भव्य प्रतिमा का प्रधानमंत्री मोदी के हाथों अनावरण किया गया। साथ ही कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया गया। पूरे देश ने इसका जश्न मनाया। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अपने कर्तव्य पथ से तो बहुत दूर है, लेकिन गुलामी पथ और अपने परिवार पथ पर अडिग है।

Advertisement

पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इतनी संकीर्ण मानसिकता है कि वह अपने परिवारवाद से बाहर नहीं आ रही है। यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं है। यह राहुल गांधी को री-लॉन्च करने का मुझे जोड़ो यात्रा है। राहुल गांधी को पहले हिपोक्रेसी छोड़नी चाहिए। कांग्रेस की सरकार में हाशिमपुरा, जलगांव, मुंबई, मलियाना, दिल्ली में दंगे हुए। इन दंगों में हजारों लोग मारे गए। कांग्रेस ने उन दंगों पर कार्रवाई करने के बजाए बयान दिया था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।

Advertisement

वहीं राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि हमारे लिए #BharatJodoYatra जनता से जुड़ने की यात्रा है। भाजपा और RSS की विचारधारा ने इस देश का जो नुकसान किया है, उन्होंने जिस तरह से देश को बांटा है, नफरत फैलाई है, उसके खिलाफ हमने यह यात्रा निकाली है। #BharatJodoYatra एक प्रकार से मेरे व्यक्तित्व की यात्रा भी है। मुझे आशा है कि इस यात्रा के माध्यम से मैं अपने देश और देशवासियों को और नजदीक एवं बेहतर तरीके से समझ पाऊंगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button