• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
देश

दिल्ली, राजस्थान, बिहार समेत भाजपा ने बदले 4 राज्यों के अध्यक्ष, कहां किसे मिलेगी कमान

(शशि कोन्हेर) : भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान और बिहार में पार्टी ने नए अध्यक्ष बना दिए हैं। बिहार में कुशवाहा-कोरी समाज को लुभाने के लिए भाजपा ने बड़ा दांव चला है और सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वह सतीश पूनिया की जगह लेंगे। इसके अलावा दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश की कमान दी गई है। ओडिशा में भी नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री मनमोहन सामल को अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

बिहार में संजय जायसवाल को हटाकर सम्राट चौधरी को मौका देना बड़ा कदम माना जा रहा है। पिछले कई सालों से सम्राट चौधरी को भाजपा प्रमोट करती रही है। इसकी वजह यह है कि वह पिछड़ी बिरादरी के नेता हैं। वहीं राजस्थान में भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच गुटबाजी से पार्टी परेशान थी। ऐसे में सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को कमान दी गई है। पूनिया जाट नेता हैं और आरएसएस से जुड़े रहे हैं। पार्टी में गुटबाजी थामने के लिए ही गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया था। अब सतीश पूनिया को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button