छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों की सड़कों को बनाने  के लिए सरकार से मांगे 35 करोड़…मगर अब तक पैसे  तो नहीं, बस.. लंबा इंतजार ही मिला है..!

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर नगर निगम पर शहर के सभी 70 वार्डों मोहल्लों की भीतरी जर्जर हो चुकी सड़कों के मरम्मत तथा पुनर्निर्माण का भारी दबाव है। लगभग सभी पार्षद अपने अपने मोहल्ले वालों की जर्जर हो चुकी सड़कों को बनाने तथा सुधारने संवारने के लिए नगर निगम पर भारी दबाव बनाए हुए हैं। लेकिन नगर निगम के पास इसके लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है।

Advertisement

भले ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कुछ दिनों पूर्व सभी सड़कों को टीप-टॉप बनाने का फरमान जारी किया था। लेकिन जहां तक बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की बात है..बिना पैसों के उनका फरमान जमीन पर उतरता दिखाई नहीं दे रहा है। भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के द्वारा निगम क्षेत्र के सभी वर्गों की भीतरी सड़कों की मरम्मत और सुधार तथा पुनर्निर्माण के लिए शासन से 35 करोड़ रुपए की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

लेकिन सरकार के सामने इस बाबत प्रस्ताव भेजने को कई हफ्ते होने के बावजूद नगर निगम को बिलासपुर के सभी 70 वार्डों की भीतरी सड़कों की हालत सुधारने के लिए शासन से कोई राशि नहीं दी जा रही है। नगर निगम के पदाधिकारियों को चिंता है कि इसी साल के अंत में पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिलासपुर नगर निगम में बिलासपुर के अलावा,  बेलतरा बिल्हा और तखतपुर तथा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भी घनी बस्ती वाले कई इलाके आते हैं।

Advertisement

ऐसे में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए तत्काल इन सड़कों का निर्माण बेहद जरूरी है। तभी हो पाएगा जब प्रदेश सरकार बिलासपुर नगर निगम के द्वारा इस कार्य के लिए मांगे गए 35 करोड़ रुपए बिलासपुर को आवंटित करेगी।

Advertisement

शहर में कांग्रेस के शुभचिंतकों का यह मानना है कि यदि अभी दो-तीन महीने के भीतर शहर के वार्डों की भीतरी सड़कों की मरम्मत सुधार और निर्माण नहीं हो जाता तो ऐन चुनाव के पहले हड़बड़ी में रातो-रात इसे बनाने का कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिल पाएगा। क्योंकि ठीक चुनाव के पहले अगर या सड़क बनेगी तो लोग यही कहेंगे…देख अब चुनाव
आ गे से तो सरकार कईसे रातों-रात सड़क बनाबत हे..!

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button