देश

बिहार के मंत्री कार्तिक कुमार ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पटना – कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्री कार्तिक कुमार ने उनका विभाग बदलने से नाराज होकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्तिक कुमार को महत्वपूर्ण विधि मंत्रालय दिया गया था। लेकिन उन पर सन 2014 के एक अपहरण आरोपी होने को लेकर जमकर बवाल मचा। कार्तिक कुमार राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद के सदस्य हैं। इस बवाल के चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से चर्चा कर कार्तिक कुमार का विभाग बदल दिया।

Advertisement
Advertisement

और उन्हें विधि मंत्रालय से गन्ना मंत्रालय में शिफ्ट कर दिया गया। इससे नाराज होकर कार्तिक कुमार के द्वारा इस्तीफा दे दिया गया।। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिक कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर उसे राज्यपाल को भेज दिया है। कार्तिक कुमार द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हुए गन्ना मंत्रालय का प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button