जिला स्वास्थ्य तंत्र में बड़ा बदलाव: थोक मे स्थानांतरण किया,नई टीम से उम्मीदें बढ़ी.

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक पहल देखने को मिली है। राज्य शासन की स्थानांतरण नीति के तहत जिले के तमाम स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य है—स्वास्थ्य सेवाओं को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि यह बदलाव सरकार की स्पष्ट नीति के तहत किया गया है, ताकि एक नई टीम के साथ मिशन मोड में स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाया जा सके। कार्यमुक्ति की यह प्रक्रिया प्रशासनिक बदलावों का हिस्सा है, जिससे काम में गति और पारदर्शिता आएगी.
CMHO डॉ. शुभा गरेवाल ने कहा कि : “हम नई टीम के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। यह बदलाव व्यवस्था सुधारने और आमजन को भरोसा दिलाने की ओर एक सकारात्मक कदम है।” इस निर्णय को विभागीय स्तर पर एक पॉजिटिव स्टेप के तौर पर देखा जा रहा है। नये स्थानों पर तैनाती से न केवल ऊर्जा और नई सोच, स्वास्थ्य तंत्र में आएगी, बल्कि लोगों को भरोसे की चिकित्सा सेवा मिलेगी। साफ नीयत और तय दिशा से व्यवस्था कैसे बदल सकती हैं—इसका उदाहरण है यह प्रशासनिक कदम।




