बिलासपुर
तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत….

बिलासपुर – नेहरू चौक पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियान रात तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में तमनार निवासी अविनाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी चैतन्य कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही डायल 112 और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवा तेज रफ्तार में था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




