बिलासपुर

वन विभाग का छापा, 1 लाख रुपये से ज्यादा की चिरान जब्त, आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर। वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल के निर्देश पर बेलगहना वन परिक्षेत्र के ग्राम करही कछार में अवैध लकड़ी रखने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।मुखबिर से सूचना मिलने पर उपवनमंडलाधिकारी कोटा और उड़नदस्ता दल की संयुक्त टीम ने करही कछार निवासी मनीष कुर्रे पिता राधेलाल कुर्रे के घर पर तलाशी वारंट के तहत छापा मारा।

Advertisement

 

तलाशी के दौरान घर से सागौन चिरान के 118 नग (1470 घन मीटर) और साल चिरान के 12 नग (0.314 घन मीटर), कुल 130 नग लकड़ी की चिरान बरामद की गई। इनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹1,01,698 बताई जा रही है।

 

जब्त लकड़ी को कोटा विक्रय डिपो भेजा गया है। आरोपी मनीष कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने अवैध कटाई और भंडारण पर कड़ी नजर रखने की बात कही है।

 

Related Articles

Back to top button