VIDEO : बिलासपुर में सब इंजीनियर परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का भंडाफोड़, दो युवतियां गिरफ्तार.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – बिलासपुर मे सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल का हाईटेक मामला उजागर हुआ है. परीक्षा दे रही युवती को केंद्र के बाहर बैठी सहेली मदद कर रही थी. शक होने पर ऑटो चालक ने परिचित छात्र नेता को इसकी खबर दी. जिसके बाद इस हाईटेक नकल का हैरान कर देने वाला मामला पकड़ मे आया.
सरकंडा पुलिस ने मामले मे नकलची युवती और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है. रविवार को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल में सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था इसके लिए बिलासपुर जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे इनमें एक परीक्षा केंद्र सरकंडा का रामदुलारे शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में सब कुछ सामान्य चल रहा था. दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे nsui के प्रदेश सचिव विकास सिंह अपने कुछ साथियो को लेकर पहुंचे.
सूचना के इसी दौरान एक ऑटो में बैठी युवती की संदिग्ध गतिविधियों को देखने पर छात्र नेता ने केंद्र प्रभारियों को इसकी जानकारी देकर शक जाहिर किया उन्होंने बताया कि लड़की के पास आधुनिक डिवाइस है जिससे यह आभास होता है कि वह किसी के संपर्क में है और सवालों के जवाब दे रही सम्भव है की परीक्षा हॉल मे बैठी किसी परीक्षार्थी के साथ उसका संपर्क है. यह सुनकर केंद्र प्रभारी तुरंत एक्शन में आए अंदर और बाहर जांच पड़ताल शुरू कर दी.
ऑटो में बैठी लड़की को कब्जे में लेकर पूछताछ की. जिसके बिना पर परीक्षा दे रही एक लड़की को हिरासत में लिया पुलिस और केंद्र प्रभारी दोनों लड़कियों से लगातार दोनों से पूछताछ कर रहे हैं उनके पास से एक लैपटॉप और कई प्रकार के माइक्रो डिवाइस एडवांस इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बरामद किए हैं.हिरासत में ली गई दोनों युवतियाँ जशपुर जिले से तालुकात रखती है.




