बिलासपुर

बिग ब्रेकिंग : स्टेशन में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ही हुए संक्रमित, तब यात्री कैसे रहेंगे सुरक्षित…..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जोनल स्टेशन में यात्रियों की कोरोना जांच के लिए जिन स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है, उनमें से 3 लोग पाजिटिव आ गए हैं। एक साथ 3 कर्मचारियों के संक्रमित होने से विभाग की चिंता बढ़ गई है। वैसे भी स्वास्थ्य विभाग के पास पहले से स्टाफ कम है। यदि इसी तरह कर्मचारी संक्रमित होते रहे तो स्टेशन में जांच भी प्रभावित होने की संभावना है। कोरोना संक्रमण फैलने का सबसे बड़ा माध्यम रेलवे स्टेशन है। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग यहां जांच को लेकर बेहद गंभीर है।

Advertisement
Advertisement

गेट नम्बर चार पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि बाहर से आने वाले प्रत्येक यात्रियों की जांच हो सके। पहले केवल एंटीजन जांच होती थी। बाद आरटीपीसीआर की शुरुआत की गई।

Advertisement

इस स्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहते हुए यात्रियों की जांच करने का निर्देश दिया गया था। इसी जांच के दौरान एक साथ 3 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को एक और महिला कर्मचारी संक्रमित मिली है। कर्मचारियों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है, क्योंकि मैदानी अमले के अभाव में जांच प्रभावित हो सकती है। हालांकि अभी दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। उन्हें यात्रियों की जांच के दौरान पूरी तरह सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते रहने के लिए कहा गया। इसके अलावा जांच के दौरान यात्रियों के बीच दो गज दूरी का पालन कराने के लिए कहा गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button