मुंगेली

बिग ब्रेकिंग : नाली घोटाले में, मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हुए बर्खास्त.. शासन ने जारी किया आदेश

(मोहम्मद अलीम) : मुंगेली – मुंगेली नगर पालिका में चल रहे बहुचर्चित मामले नाली घोटाला के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य शासन के द्वारा मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर को अपनी अनियमितता के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद जांच कर नगर पालिका अध्यक्ष संतू लाल सोनकर को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर ने अपनी सफाई में जो साक्ष्य प्रस्तुत किए थे उन्हें उत्तरदायी ना मानते हुए मामले की जांच कर नगर पालिका अध्यक्ष पद से बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया है। बता दे की मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे 13 लाख के नाली घोटाला मामले में नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर काफी दिनों से फरार चल रहे थे उसके बाद उन्होंने अपने आप को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया था जिससे न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजा जा चुका है । मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के पद से बर्खास्तगी के बाद अब दोनों पार्टी के दावेदार सक्रिय नजर आ रहे हैं सभी दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर नगर पालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो चुके हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button