छत्तीसगढ़

आज रात 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे भूपेश बघेल, कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

Advertisement

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अक्टूबर को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। वे विजयादशमी पर आयोजित होने वाले राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 10 बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 16 अक्टूबर की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में उत्तरप्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ उपचुनावों की रणनीति बनाई जाएगी। राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी आ सकता है, क्योंकि लंबे समय से कांग्रेस के नेता राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यह प्रस्ताव रख चुके हैं। बैठक में संगठन में फेरबदल पर भी बात हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button