अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी का “गाँव-गाँव चलो, घर-घर चलो” अभियान हुआ मुकम्मल


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+ (सरगुजा) – सरगुजा ज़िले के लखनपुर मण्डल अन्तर्गत ग्राम पुहपुटरा में भाजपा का गांव गांव चलो– घर घर चलो अभियान 15 अप्रैल शनिवार को मुकम्मल हुआ। समापन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेशअध्यक्ष विष्णु देव साय , भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अरुणा सिंह , भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी , भाजपा जिलामहामंत्री अभिमन्यु गुप्ता , नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के संभाग प्रभारी तुलसी कौशिक व ओबीसी मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल , मंडल प्रभारी संजीव सेठ, मोर्चा के महामंत्री जितेंद्र सोनी व हरि गुप्ता , राजेंद्र गुप्ता, दीपक साहू, लक्ष्मण साहू, उमेश राजवाड़े सहित भाजपा के सम्मानित वरिष्ठ नेतागण, मोर्चा के जिला व मंडल के पदाधिकारीगण, उपस्थित रहे। लखनपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण के मौजूदगी में अभियान सम्पन्न हुई। चलाये गये अभियान में मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनता के बीच गांव गांव घर–घर पहुंचे निर्धारित समय तक संपर्क किये । लुण्ड्रा मंडल के ग्राम उदारी, उदयपुर मंडल के सलका, कुन्नी मंडल के पटकुरा, में भी आज यह अभियान संपन्न हुआ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button