देश

भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में प्रवेश, राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट का हाथ पकड़कर किया सहरिया नृत्य

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : झालावाड़ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार शाम सवा सात बजे मध्यप्रदेश से राजस्थान सीमा में पहुंची। राजस्थान में झालावाड़ जिले के चंवली चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित डेढ़ दर्जन मंत्रियों और वरिष्ठ कांग्रेसियों ने यात्रा की अगवानी की।

Advertisement
Advertisement

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यात्रा का झंडा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सौंपा। इस मौके पर यात्रा के स्वागत में रखी गई सभा में सहरिया परिवारों ने मंच पर उनका पारंपरिक नृत्य किया। सहरियाओं को नृत्य करता देख राहुल भी खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने गहलोत व पायलट का हाथ पकड़कर नृत्य किया।

Advertisement

गहलोत व पायलट का हाथ पकड़कर नृत्य कर दिया एकजुटता का संदेश

Advertisement


राहुल करीब पांच मिनट तक गहलोत व पायलट का हाथ पकड़कर नृत्य कर एकजुटता का संदेश दिया। कमलनाथ,संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महासचिव जयराम रमेश ने भी कुछ देर तक राहुल का साथ दिया। करीब एक घंटे तक सभा चली और फिर चंवली चौराहे पर ही राहुल सहित अन्य यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया।

लोगों का भय करना चाहते हैं खत्म


सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी है। गोड़से और सावरकर की पार्टी नहीं है। हम तपस्या करना जानते हैं। यात्रा में शामिल साथी सुबह पांच बजे सड़कों पर नजर आते हैं। राहुल ने कहा कि हम भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों से नफरत नहीं करते। हम लोगों का भय भी खत्म करना चाहते हैं। मैं उन्हे देश में नरफर और डर नहीं फैलाने दूंगा।

मप्र. छोड़कर दुख लेकिन राजस्थान में खुशी
राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का सारा पैसा कुछ उधोगपतियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने यात्रा को बहुत प्यार दिया है। उन्होंने कहा,मध्यप्रदेश छोड़कर दुख हो रहा है। लेकिन राजस्थान आकर खुशी हो रही है

। हवाई जहाज से हिंदुस्तान समझ में नहीं आता,फटे हुए हाथ वाले किसान से हाथ मिलाने पर ही समझ में आता है। उन्होंने कहा,मैने मैने देश की जनता का दर्द समझने के लिए सड़क से यात्रा की है। कमलाथ ने अपने संबोधन में गहलोत से कहा,राजस्थान में आपकी सरकार है,लेकिन मध्यप्रदेश जितना प्यार यात्रा को नहीं दे पाएंगे ।इस पर गहलोत ने कहा कि राजस्थान में यात्रा मध्यप्रदेश से भी भव्य निकलेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button