विदेश

भारत के लिए सिरदर्द बने…रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर बांग्लादेश की पीएम ने कही यह बड़ी बात…! बांग्लादेश के लिए भी बताया बोझ

(शशि कोन्हेर) : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रोहिंग्या प्रवासियों को बांग्लादेश के लिए एक बड़ा बोझ बताया है। उन्होंने कहा कि दस लाख से अधिक रोहिंग्या प्रवासी बांग्लादेश पर बड़ा बोझ हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत प्रमुख भूमिका निभा सकता है और देश यह सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बात कर रहा है, ताकि वे अपनी मातृभूमि में लौट जाएं।

Advertisement

‘रोहिंग्याओं की मौजूदगी ने हमारे लिए मुश्किलें खड़ी की’
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभा सकता है। एएनआई के साथ बातचीत में हसीना ने कबूल किया कि बांग्लादेश में लाखों रोहिंग्याओं की मौजूदगी ने उनके शासन के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी थीं। उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि ये हमारे लिए यह एक बड़ा बोझ है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में 11 लाख रोहिंग्या हैं। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अपने पड़ोसी देशों से भी परामर्श कर रहे हैं, उन्हें भी कुछ कदम उठाने चाहिए ताकि वे घर वापस जा सकें।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button