छत्तीसगढ़

सिलेंडर फटने से गुब्बारे वाला हुआ घायल, रायगढ की घटना

(शशि कोन्हेर) : रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में शनिवार की दोपहर आत्मानंद शासकीय नटवर स्कूल कैंपस में गुब्बारा फुलाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से गुब्बारा वाला बुरी तरह से घायल हो गया।

Advertisement

ब्लास्ट इतना भीषण था कि गुब्बारे वाले के एक पैर का घुटने के नीचे का हिस्सा कटकर अलग हो गया। घटना के बाद गुब्बारेवाले की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि उसके एक साथी को हल्की चोटें आई हैं। घायल का नाम सुशील पटेल है और वह बेहरापाली गांव का रहने वाला है।

Advertisement
Advertisement

ब्लास्ट की आवाज आई तब आसपास के लोगो को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि नटवर स्कूल कैंपस में अग्रसेन जंयंती का कार्यक्रम चल रहा था। इसी की तैयारी के लिए समाज ने गुब्बारे वाले को बुलाया था।

Advertisement

आयोजन के लिए गुब्बारा वाला गैस सिलेंडर से गुब्बारे में गैस भर रहा था इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। लोगों ने ब्लास्ट के साथ जब चीख की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान गुब्बारा वाला लहुलुहान था और उसके पैर का एक हिस्सा दूर पड़ा हुआ था। गैस सिलेंडर भी फटा हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button