बिलासपुर

खराब सड़के, फटकार के बाद हो रहा काम….

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – सड़को की दुर्दशा को लेकर दायर जनहित याचिका पर न्याय मित्रों की रिपोर्ट देखकर हाई कोर्ट ने प्रदेशभर की बदहाल सड़कों को महत्वपूर्ण मुद्दा माना था।हाई कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए खस्ताहाल सड़कों पर स्वत: संज्ञान लिया है।निगम ने अपने जवाब में स्मार्ट सिटी अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की सड़कों को 31 अक्टूबर तक बना लेने जवाब दिया है।

Advertisement
Advertisement

खस्ताहाल सड़को को लेकर, उच्च न्यायालय की तल्ख़ टिपण्णी के बाद निगम अपनी सड़को को बनवा रहा है। शहर के भीतर करीब 361 छोटी बड़ी सड़को में से पीडब्ल्यूडी अपने हिस्से और निगम अपने हिस्से की सड़कों को ठीक कर रहा है।आमदनी अठन्नी और ख़र्चा रुपैया होंने के कारण निगम का खजाना हमेसा खाली रहता है।इसलिए स्मार्ट सिटी अंतर्गत आने वाले सरकण्डा क्षेत्र की सड़कों को सुधारने स्मार्ट सिटी फण्ड से 2 करोड़ 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिन्हें 31 अक्टूबर तक बना लेने आयुक्त में अपने जवाब में शपथ पत्र उच्च न्यायालय में जमा किया है।

Advertisement

वही बाकी सड़को के मरम्मत के लिए निगम प्रशासन ने 4 करोड़ का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा है, टेंडर प्रक्रिया के बाद, सड़क बनाने का काम मार्च तक पूरा करने की बात कही निगम कमिश्नर ने कही है।

Advertisement

हाई कोर्ट द्वारा सड़को की दुर्दशा को लेकर लिए गए संज्ञान के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों के होश उड़े हुए है। ख़स्ताहाल सड़क से लोग खासे परेशान है।जिन्हें अब राहत मिलेगी।

बाईट – अजय कुमार त्रिपाठी (आयुक्त नगर निगम)

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button