देश

अरविंद केजरीवाल के मुरीद हुए बाबा रामदेव, AAP की 3 कामयाबी गिनाईं

(शशि कोन्हेर) : अक्सर केजरीवाल की आलोचना करने वालेयोग गुरु बाबा रामदेव भी अब उनके मुरीद बन गए हैं। हाल ही में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संजोयक अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते नजर आए। एक टीवी शो के दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल आने वाले समय में बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

उन्होंने गीता के श्लोक के साथ कहा कि पुरुषार्थ और पराक्रम करने वाले सफलता के शिखर चढ़ते है। तीन विजय इन्होने प्राप्त कर ली। खोने के लिए कुछ भी नहीं था अरविंद केजरीवाल जी के पास।

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि योग दिल्ली विजय कर लिया इन्होने पंजाब विजय कर लिया। फिर एमसीडी, जिसे दिल्ली का दूसरा डोर है सत्ता का वो भी विजय कर लिया।

अब इस बार गुजरात में थोड़ी सीटें आईं लेकिन अगली बार इतनी बड़ी चुनौती बनके उभरेगा अरविंद केजरीवाल बीजेपी के लिए कि वह आने वाले समय में बीजेपी को नाको चने चबवा देगा।’

बता दें कि बाबा रामदेव बीजेपी और नरेंद्र मोदी के समर्थक माने जाते हैं। साथ ही वह अक्सर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते रहे हैं। हालांकि जब ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ का आंदोलन चल रहा था।

तब दोनों एक ही मंच पर नजर आते थे और एक-दूसरे का समर्थन और तारीफ भी करते थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल जब अपनी पार्टी बनाकर बीजेपी के लिए ही चुनौती बन गए तो रामदेव ने उनकी आलोचना शुरू कर दी।

जब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई तो उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल सच में देश में वीवीआईपी कल्चर खत्म करना चाहते और देश के हित में राजनीति करना चाहते हैं तो उन्हें जनता को बताना चाहिए कि वह कांग्रेस के साथ क्यों हैं, नरेंद्र मोदी के साथ क्यों नहीं हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button