छत्तीसगढ़

त्रेता युग की तरह सजी अयोध्या, हर साल टूट रहा दीये जलाने का रिकॉर्ड…..

Advertisement

रामनगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें राम की पैड़ी पर 21 लाख दीये जलाकर एक नया कीर्तीमान स्थापित किया जाएगा. राम की पैड़ी के अलावा अन्य जगहों पर 7 लाख दीये जलाए जाएंगे, जिसके बाद एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा.

Advertisement
Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही अयोध्या में साल 2017 से हर साल छोटी दिवाली पर दीपोत्सव मनाया जाता है. इस साल भी इसे भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है.

Advertisement

इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और कैबिनेट के अन्य सदस्य शामिल होंगे. इनके अलावा 50 से अधिक देशों के राजनयिक इस एतिहासिक पल के गवाह बनेंगे.

Advertisement

किस वर्ष में कितने दीये जलाए गए
यूपी सूचना विभाग के मुताबिक अयोध्या साल 2017 से अब तक एक साथ लाखों मिट्टी के दीये जलाकर इतिहास रचा गया है. साल 2017 में सरयू के घाट पर 1.71 लाख दीये जलाए गए थे. साल 2018 में 3.01 लाख दीये, साल 2019 में 4.04 लाख दीये, साल 2020 में 5.51 लाख दीये, साल 2021 में 9.41 लाख दीये और 2022 में 15.76 लाख दीये जलाए गए. इस बार साल 2023 में 21 लाख दीये जलाने की योजना है.

पिछले छह सालों में इतना बढ़ा पर्यटन
अयोध्या में यूपी सरकार की कोशिशों और राम मंदिर निर्माण के बीच पर्यटन में भी खासी बढ़ोतरी हुई है. सूचना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या में साल 2017 में 1.79 करोड़ पर्यटक आए जिनकी संख्या साल 2018 में बढ़कर 1.96 करोड़ हो गई. साल 2019 में 2.05 करोड़ पर्यटक, साल 2020 में कोविड की वजह से इसमें कमी आई और 62 लाख पर्यटक पहुंचे, साल 2021 में  1.57 करोड़, 2022 में 2.39 करोड़ पर्यटक पहुंचे और साल 2023 में सितंबर तक 1.77 करोड़ पर्यटक अयोध्या आ चुके हैं.

दीपोत्सव से पहले होंगे ये कार्यक्रम
अयोध्या में आज दीपोत्सव से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. सुबह सबसे पहले श्री राम-सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपो का प्रतीक पुष्पक विमान द्वार अवतरण और भरत मिलाप होगा. इसके बाद भगवान राम के जीवन दर्शन पर शोभायात्रा एवं झांकी निकालेगी. फिर श्री राम जानकी का वन्दन, अभिनन्दन एवं श्री राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया जाएगा. दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन होगा और शाम को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सरयू जी की आरती होगी और रामायण पर आधारित 3डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो, म्यूजिकल शो किया जाएगा. इसके बाद सरयू तट पर आतिशबाजी होगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button