छत्तीसगढ़

कांग्रेस में पतझड़ का मौसम आने वाला है, मचेगी भगदड़ : भाजपा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने स्थानीय विधायक से तौबा करते हुए सरायपाली ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी से पलायन शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो रहा है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने कहा कि वैसे तो देश भर में कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और अब छत्तीसगढ़ में उसके मैदानी कार्यकर्ता हाथ खड़े कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने न केवल जानता की उपेक्षा की है बल्कि उसके कार्यकर्ता भी कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। वास्तव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की करारी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस वजह से अब कोई कांग्रेस में रहना नहीं चाहता।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं का भी विश्वास खो दिया है। चुनाव निकट आते ही कार्यकर्ताओं का पलायन इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। आने वाले दिनों में कांग्रेस में पतझड़ का मौसम आने वाला है। कांग्रेस में जैसी भगदड़ 2003 के चुनाव के पहले मची थी, उससे बड़ी भगदड़ 2023 के चुनाव के पहले मचेगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button