देश

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा.. कांग्रेस एक्सपायरी डेट वाली दवा जैसी…1947 में करनी थी भारत जोडो यात्रा…!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : गांधी परिवार पर वैसे तो बीजेपी के नेता अक्सर तंज कसते रहते हैं। लेकिन असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी ज्यादा तीखी होती है। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए वो कहते हैं कि यह यात्रा तो 1947 में कांग्रेस को करने की जरूरत थी। यहीं नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत टूटा कहां है कि जोड़ो यात्रा की जा रही है। अब उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक्सपायर्ड ड्रग्स (दवा) की तरह है।

Advertisement
Advertisement

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए पहले से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सरमा ने कहा कि कांग्रेस को आज भी लगता है कि वो शासन में है। और बीजेपी ने सत्ता हथिया ली थी।

Advertisement

अगर भारत में विपक्ष की बात करें तो वो लोकतंत्र में खुद ब खुद हिस्सा है। लेकिन दुख की बात है कि गांधी परिवार खुद को कभी विपक्ष की तरह नहीं देखना चाहता। सच तो यह है कि कांग्रेस सही तरह से विपक्ष की भूमिका अदा करने में भी असमर्थ है।

Advertisement

वो सिर्फ कहने के लिए विपक्ष हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि पीएम नरेंद्र मोदी ताकत के बल पर सत्ता में हैं और उस कुर्सी पर सिर्फ उनका अधिकार है। वे विपक्ष नहीं हैं बल्कि वे विपक्ष में गुस्से के भाव से हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button