देश

सिद्धू पर छूट रहे तीर…अकाली दल ने कहा..कांग्रेस का कबाड़ा करने आए थे सिद्धू, और कर दिया..बसपा ने कहा अपने ही घर में फूट गया, गड्ढा पटाखा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार (28 सितंबर) को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने इसी साल जुलाई में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके इस्तीफे बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि मैंने आपसे कहा था कि वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए वह उपयुक्त नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता व जालंधर से विधायक पवन कुमार टीनू और बसपा के पंजाब प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने भी सिद्धू पर कटाक्ष किया।

Advertisement
Advertisement


जालंधर से शिरोमणि अकाली दल के विधायक पवन कुमार टीनू ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस का कबाड़ा करने आए थे। और वो अपना काम करके दिखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा सिद्धू का कोई भी स्टैंड नहीं है और मैं पहले ही बोल चुके हैं कि सिद्धू को कांग्रेस पार्टी ने प्रधान कैसे बनाया। 14 साल बीजेपी में रहकर उसने बीजेपी के लिए कुछ नहीं किया तो कांग्रेस के लिए वह क्या करेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में कहा कि अमित शाह से क्या मीटिंग करते हैं इसके बारे में मीटिंग के बाद ही है कुछ टिप्पणी कर पाएंगे।
बसपा के पंजाब चीफ जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू दीवाली का गट्ठा पटाखा है, जो अपने घर में ही फट गया और कांग्रेस पार्टी को ले डूबेगा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में मैं पहले से ही बोल चुके थे कि सिद्धू कांग्रेस पार्टी के लिए घातक साबित होंगे और वही हुआ है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू गाइडेड मिसाइल है। उन्होंने पहले बीजेपी का नुकसान किया और अब कांग्रेस पार्टी का नुकसान कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button