बिलासपुर

कटनी एण्ड पर जनरल टिकट बिक्री की व्यवस्था जरुरी….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। रेलवे जोन मुख्यालय में यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाएं ना काफी साबित हो रही हैं। सबसे ज्यादा समस्याओं यात्रियों को है जो ऑनलाइन जनरल टिकट बुकिंग करना नहीं जानते हैं। कटनी एण्ड पर उतरने वाले यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए करीब 800 मीटर चलना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement

कुछ साल पहले तक कटनी एंड में आरक्षण काउंटर शुरु किया गया था। तब वहां जनरल टिकट बिक्री की सुविधा दी गई थी। लेकिन उसके बाद वहां पूरी तरह से रिजर्वेशन टिकट काउंटर बना दिया गया। शहर की लगभग आधी आबादी तारबहार होकर स्टेशन जाती है। इस तरफ से स्टेशन जाने वाले लोगों को कटनी एण्ड पर उतरने में सुविधा होती है। लेकिन यहां पर उतरने वालों को जनरल टिकट लेने के लिए करीब 800 मीटर चलकर जानते मेन गेट तक जाना पड़ता है। जहां मुख्य काउंटरों में जनरल टिकट उपलब्ध कराई जाती है।

Advertisement

हालांकि जनरल टिकट प्रोवाइड कराने के लिए ऑटोमेटिक मशीन के सुविधा भी मेन काउंटर के पास उपलब्ध कराई गई है लेकिन वहां भी भीड़ बढ़ती जा रही है। लिहाजा ऐसी स्थिति में कटनी एंड पर उतरने वाले यात्रियों को टिकट लेने के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि लोगों की ट्रेन छूट जाती है। इसलिए यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए कटनी एंड पर 24 घंटे एक दो काउंटर खोल कर जनरल टिकट बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जरुरत है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button