मनोरंजन

सोशल मीडिया की जान बन चुकी है अरिशफ़ा खान… आप भी देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर सैयद अरिशफा खान ने 19 साल की उम्र में ही वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो कई स्थापित अभिनेत्रियों को भी हासिल नहीं हुआ है। इंस्टाग्राम पर अरिशफा के 29.3 मिलियन यानी 2.93 करोड़ फॉलोअर्स हैं। अरिशफा बेहद खूबसूरत हैं और अपने तस्वीरों और वीडियो से फैंस और फॉलोअर्स का मनोरंजन करती हैं। अरिशफा सोशल मीडिया की टॉप इनफ्लूएंसर्स में शामिल हैं।

अरिशफा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी शोज में काम किया है। इनमें वीरा, जिनी और जुजु, उतरन और मेरी दुर्गा जैसे शोज शामिल हैं। अरिशफा अलग-अलग तरह के कपड़ों में अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में वो अपनी गरिमा का पूरा ध्यान रखती हैं। अरिशफा ने 7 साल की उम्र में टीवी पर अभिनय की पारी शुरू की थी।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरिशफा की मां ने स्टंट वुमन के तौर पर अपना करियर बेटी के लिए दांव पर लगा दिया था। ह्यूमेंस ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट में अरिशफा ने बताया था कि उनकी मां अर्शी नाज फिल्मों में स्टंट वुमन का काम करती थीं। उन्होंने ही अरिशफा को एक्ट्रेस बनने के लिए प्रेरित किया था।

2018 में अरिशफा ने मजे-मजे में टिकटॉक वीडियो बनाना शुरू किया था, लेकिन उन्हें इतनी लोकप्रियता मिली कि पहला ही वीडियो वायरल हो गया। अरशिफा टिकटॉक पर 25 मिलियन फॉलोअर्स पार करने वाली पहली भारतीय बन गयी थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button