छत्तीसगढ़

असामाजिक तत्वों ने वाहन में लगाई आग , बिलासपुर के इस क्षेत्र की है घटना….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  शंकर नगर अटल आवास के नीचे खड़े तीन दुपहिया वाहनों को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पार्षद अशोक विधानी के घर के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित कॉलोनी जिसे यहां बॉम्बे आवास के नाम से जाना जाता है।

Advertisement
Advertisement

यहां हमेशा से ही असामाजिक तत्वों का डेरा रहा है। बीती रात यहां रात करीब 2:00 से 2:30 के बीच नीचे खड़े वाहनों में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई। इस आगजनी में अशोक यादव का जुपिटर, पिंटू निर्मलकर का एक्टिवा और लखन सिंधी का होंडा शाइन मोटरसाइकिल जल कर भस्म हो गई। इसकी सूचना रात में ही तोरवा थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

Advertisement

और अगले दिन कार्यवाही की बात कही। बताया जा रहा है कि यहां असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। शराब खोरी, जुआ और हर तरह का नशा किया जाता है।

Advertisement

ऐसे तत्व रोकटोक करने पर मारपीट और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। फिर इसी तरह की घटना को अंजाम देते हैं। इसलिए यहां के लोग उनके खिलाफ आवाज उठाने या पुलिस में शिकायत करने से भी डरते हैं।


विदित हो कि यहां निम्न आय वर्ग के लोग रहते हैं। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग होने के कारण उनके पास वाहनों को नीचे पार्किंग में खड़ा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में वाहनों को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका हर वक्त रहती है। क्योंकि यहां सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है। ना तो गार्ड है और ना ही सीसीटीवी कैमरे ।

इसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं। पुलिस फिलहाल शिकायत की प्रतीक्षा कर रही है। जिसके बाद आरोपियों की तलाश की जा सकती है। समय रहते लोगों ने इस आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ी दुर्घटना भी घट सकती थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button