भिलाई

असामाजिक तत्वों ने मंदिर में शिव-पार्वती की मूर्ति की खंडित….

Advertisement

भिलाई कैंप के संतोषी पारा-2 गणेश चौक के पास मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक मूर्तियां खंडित कर दी। इसमें शंकर पार्वती की मूर्ति शामिल है। मंदिर की मूर्तियां खंडित मिलने पर इलाके में रोष फैल गया। गुस्‍साए लोगों ने मूर्तियों के खंडित होने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 संतोषी पारा में बुधवार गुरुवार की रात को असामाजिक तत्वों ने शिव-पार्वती की मूर्ति को खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित करने के साथ ही बदमाशों ने देव प्रतिमा के वस्त्र भी उतार दिए। सुबह जैसे ही लोगों ने प्रतिमा की स्थिति देखी, वे आक्रोशित हो उठे। घटना की जानकारी लगते ही छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपित का सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement


भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश की स्थिति है। स्थानीय महिलाओं ने पहले प्रतिमा को नए कपड़े पहनाए और उसके बाद खंडित प्रतिमा को ढंक दिया गया है। स्थानीय लोग प्रतिमा के सामने ही बैठे हुए हैं और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी लगते की छावनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। लेकिन अभी तक आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button