भिलाई

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़….3 युवती समेत 6 लोग पकड़ाए

(रतनाकर अलवा संवाददाता लोकस्वर टीवी दुर्ग) : भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र के पंडित रवि शंकर शुक्ल पावर हाउस मार्केट में स्थित प्रभात लॉज में जिस्मफरोशी करते 3 युवतियों समेत 6 लोगो को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने पूरे मामले का भंडाफोड़ करते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली जिसके बाद पॉइंटर को पुलिस ने प्रभात लॉज में भेजा जिसके बाद पॉइंटर की तस्दीक करने पर पुलिस ने रेडमार कार्यवाही करते हुए 3 युवतियों और 2 युवको को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

Advertisement

तलाशी लेने के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक चीज़े भी मिली है, पुलिस ने पूरे मामले में होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है,।छावनी पुलिस पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है।

Related Articles

Back to top button