देश

एक देश, एक चुनाव की दिशा में एक और कदम, कोविंद के आवास पर होगी आज पहली बैठक

(शशि कोन्हेर) : भारत में एक साथ पंचायत से पार्लियामेंट तक के चुनाव करवाने की दिशा में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। हाल ही में इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे।

Advertisement

इस कमेटी में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित सात लोगों का नाम शामिल है। हालांकि, अधीर रंजन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उनके आवास पर इसकी पहली बैठक होने वाली है।

Advertisement

राहुल ने किया है विरोध
कांग्रेस सांसद राहुल ग़ांधी ने भी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान की आलोचना की है। राहुल ने इसे भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला करार दिया है। केंद्र सरकार के एक देश, एक चुनाव अभियान पर राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, ”इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का विचार भारतीय संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है।”

Advertisement

विपक्ष के लिए परेशानी वाला मुद्दा
यह मुद्दा विपक्ष को परेशान कर सकता है। अगर एक देश एक चुनाव का नियम लागू किया जाता है तो पश्चिम बंगाल में टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों के लिए गठबंधन मुश्किल हो सकता है। साथ ही आप और कांग्रेस के बीच पंजाब और दिल्ली में भी तकरार की संभावना होगी। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश चुनाव में कुछ सीटों पर पहले ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button