देश

पाकिस्तान से 5 महीने बाद अंजू लौट आई भारत, प्रेमी नसरुल्ला के लिए बनी फातिमा…

Advertisement

राजस्थान के भिवाड़ी की अंजू करीब 5 महीने बाद पाकिस्‍तान से भारत लौटी है। अंजू का पति नसरुल्‍ला उसे वाघा बार्डर पर छोड़ने पहुंचा था। उसने कहा कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने के लिए भारत जा रही है। इस बीच सूत्रों ने बताया कि अंजू को देश की विभिन्न जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement

एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं। नसरुल्‍ला ने यह भी बताया कि बच्चों से मिलने के बाद अंजू फिर पाकिस्तान लौटेगी। मालूम हो कि इस साल जुलाई में अंजू पाकिस्तान चली गई थी जहां उसने इस्‍लाम धर्म अपनाते हुए नसरुल्‍ला नाम के युवक से निकाल कर लिया था।

Advertisement

अंजू ने पाकिस्तान में इस्‍लाम अपनाने और नसरुल्‍ला से निकाह करने के बाद अपना नाम भी बदल लिया है। उसने अपना नाम फातिमा रख लिया है। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि अंजू का उसका भारतीय पति अरविंद के साथ टकराव बढ़ सकता है।

Advertisement

अंजू के भारतीय पति अरविंद ने विवाद की स्थिति में पुलिस की मदद लेने की बात भी कही थी। मालूम हो कि नसरुल्‍ला से निकाह से पहले अंजू के दो बच्चे थे। ये बच्चे उसके पूर्व पति अरविंद के हैं। मौजूदा वक्त में बच्चे अरविंद के पास हैं। अरविंद ने यह भी कहा था कि वह बच्चों को अंजू से नहीं मिलने देगा।

अरविंद बच्चों के लिए पहले ही पुलिस के पास जा चुका है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां अंजू से पूछताछ भी कर सकती हैं। फिलहाल अंजू का बयान सामने नहीं आया है। भारत में उसका क्या रुख रहता है यह भी देखने वाली बात होगी।

अंजू के पाकिस्तानी नसरुल्‍ला ने पूर्व में यह भी दावा किया था कि अंजू ने उससे निकाह का प्रस्ताव रखा था। भारत में बगैर तलाक के दूसरी शादी गैर कानूनी मानी जाती है। ऐसे में अंजू को कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि देखना होगा कि इस मामले में स्थानीय पुलिस का क्या रुख रहता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button