देश

अखिलेश यादव से नाराज भीम आर्मी के अध्यक्ष अब कैसे करेंगे हिसाब चुकता

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने ग्रेटर नोएडा में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। 2 महीने में छल हुआ। उन्होंने कहा कि विधानसभा की सभी सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को 33 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि छोटे-छोटे दलों से बातचीत अभी भी चल रही है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उनकी पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

Advertisement
Advertisement

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल भाजपा से है। अगर पार्टी कहेगी तो गोरखपुर से चुनाव भी लडूंगा।उन्होंने कहा कि मेरे साथ एक पार्टी के नेता से 25 सीटों पर बात हुई थी। जिन नेता से बात हुई थी अब उनके साथ नहीं जायेंगे।

Advertisement

बता दें कि चंद्रशेखर आजाद समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते थे। लेकिन सीट बंटवारों को लेकर सहमति नहीं बनी। कहा तो यह भी जा रहा है कि चंद्रशेखर ने गठबंधन के लिए कांग्रेस से भी संपर्क किया था लेकिन बात नहीं बनी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button