देश

कार्यकर्ता की हत्या से भड़का आक्रोश…एबीवीपी ने कर्नाटक के गृह मंत्री के आवास का किया घेराव..!

(शशि कोन्हेर) : भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कुमार नेट्टारू  की हत्या की निंदा करते हुए आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शनिवार को यहां कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र  के आवास का घेराव किया। सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयमहल इलाके में ज्ञानेंद्र के आवास के अंदर घुसने की भी कोशिश की। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ एबीवीपी सदस्यों को हिरासत में भी लिया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र आवास पर नहीं थे। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा कि इस आक्रोश ने उनकी आंखें खोलने का काम किया है। प्रदर्शन करने वाले एबीवीपी सदस्यों ने पीएफआई , एसएफआई  जैसे सांप्रदायिक संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा कि इस जन आक्रोश ने मेरी आंखें खोलने और मेरा ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाए बिना शांति स्थापित करना संभव नहीं है।

Advertisement

वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गृह मंत्री के आवास के सामने अचानक हुए विरोध प्रदर्शन की सूचना नहीं मिलने पर डीजीपी प्रवीण सूद और राज्य के खुफिया प्रमुख बी दयानंद को कड़ी फटकार लगाई है। यही नहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की जांच में पुलिस की विफलता पर भी सवाल उठाया। 

Advertisement

इस बीच कर्नाटक पुलिस ने मुस्लिम युवक मोहम्मद फाजि़ल मंगलपेट की हत्या के मामले में 21 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मोहम्मद फाजि़ल मंगलपेट की गुरुवार शाम को दक्षिण कन्नड़ जिले के सुरथकल में हत्या कर दी गई थी। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों का सत्तारूढ़ भाजपा से विश्वास उठ गया है। यही कारण है कि लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई  ने कहा कि हत्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। अपराधियों को पकड़ने के लिए कुछ समय चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button