छत्तीसगढ़

लखनपुर से बिलासपुर आईएएस की तैयारी करने गए  छात्र की हत्या  से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) :  थाना क्षेत्र के  मेधावी होनहार छात्र यश साहू अपने आगे की पढ़ाई करने के लिए बिलासपुर आईएएस की तैयारी करने के लिए गया हुआ था।

यस साहू पिता राजेश साहू उम्र लगभग 19 वर्ष होनहार छात्र मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल में अध्ययनरत पूरे स्कूल में  कक्षा 12वीं गणित संकाय से  परीक्षा में टाप करने के बाद
  परिजनों माता पिता के मंशानुरूप तथा खुद यश साहू आगे की पढ़ाई करते हुए आईएएस की तैयारी करने के सपना आंखों में संजोए  ग्रेजुएशन पूरा करने के लिए बिलासपुर पढ़ाई करने गया हुआ था।

परंतु दिन मंगलवार को दोपहर 12से 1 बजे के मध्य अज्ञात कार सवारों के द्वारा बिलासपुर रायपुर  मार्ग में उसकी हत्या कर सड़क किनारे लाश को फेंक कर फरार हो गए। इस खबर से पूरा नगर स्तब्ध रह गया इस  हृदय विदारक घटना से नगर लखनपुर में शोक की लहर व्याप्त है ।


राजेश साहू के परिवार में यश साहू इकलौता  पुत्र था तथा एक  पुत्री है। एकलौता पुत्र होने के नाते  माता पिता ने  होनहार पुत्र के  भविष्य को लेकर कई सपने देखे थे । लेकिन अफसोस कि घर का इकलौता चिराग बुझ गया। सारे सपने टुट कर बिखर गये। इस सदमे से
परिजन काफी दुखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button