देश

119 भारत यात्रियों के साथ, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रहे साथ….

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी में आज सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की विधिवत शुरुआत की. पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है.

Advertisement

राहुल गांधी ने यहां ‘विवेकानंद पॉलिटेक्निक’ से 118 अन्य “भारत यात्रियों ” और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की. पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे.

Advertisement
Advertisement

ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे. कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी भारत जोड़ो’ यात्रा की औपचारिक शुरुआत की थी और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लिखित संदेश के माध्यम से कहा था कि यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है तथा यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी.

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button