देश

14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधी आलिया भट्ट ने कहा…. जल्द ही आ रहा है हमारा बच्चा..

नई दिल्ली – आलिया भट्ट जल्द जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसका ऐलान करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पेज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं और पास में रणबीर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, “हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है.”

Advertisement

आलिया भट्ट इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके साथ ही, एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शेर की एक फैमिली दिख रही है। जिसमें एक शेरनी शेर को प्यार से सहला रही है, इनके साथ एक नन्हा शावक भी देखा जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

आलिया-रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे था। शादी के दो महीने बाद ही इन्होंने प्रेगनेंसी अनाउंस कर की जिसे फैंस काफी सदमे में हैं। लोग पोस्ट पर सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यहीं वजह थी जो हड़बड़ी में शादी कर ली। हालांकि आलिया को कितने मंथ हुए ये इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बता दें कि आलिया भट्ट विदेश में शूटिंग कर रही हैं तो वहीं रणबीर अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में बिजी हैं।

Advertisement

ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्द एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले उनकी मम्मी बनने की खबर ने चाहने वालों में फिल्म को लेकर और भी दिलचस्पी बढ़ा दी है। लव रंजन की ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कुल मिला कर ये साल रणबीर कपूर के लिए काफी खास रहने वाला है। इसी साल उनकी शादी हुई, काफी लंबे समय के बाद उनकी दो फिल्में रिलीज को तैयार बैठी हैं और अब ये पापा बनने वाली खबर तो सबसे ऊपर है। अभी इस खबर पर नीतू कपूर के रिएक्शन का इंतजार हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button