देश

अखिलेश यादव ने किया, किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को 25-25 लाख मुआवजे का वादा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : देश में जब कभी भी और कहीं भी चुनाव होते हैं। तब वहां राजनीतिक पार्टियां और उनके नेता, वादों और घोषणाओं का पिटारा खोल देती हैं। इस समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा, सभी पार्टियां मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए एक से बढ़कर एक घोषणाएं और वादे कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन के दौरान मृत किसानों को शहीद का दर्जा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार आ जाती है तो वो, इस आंदोलन के दौरान शहीद हुए प्रत्येक किसान के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा देंगे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button