रायपुर

एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की खुदकुशी, घर में फांसी लगाकर दी जान

राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के विधायक कॉलोनी पुरैना स्थित उनके सरकारी आवास की बताई जा रही है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव हरियाणा के रहने वाले थे और विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। घर के भीतर उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button