रायपुर

चाकूबाजी, नशा और अड्डेबाजी पर कसेगा शिकंजा….विजिबल पुलिसिंग, पैदल पेट्रोलिंग और नाइट गश्त बढ़ाने के निर्देश

रायपुर कमिश्नरेट के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन में आयोजित पहली समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर ने चाकूबाजी, नशा और अड्डेबाजी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक में सभी डिप्टी पुलिस कमिश्नर, एडिशनल डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि शहर में विजिबल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।इसके तहत पैदल पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस कमिश्नर ने चाकूबाजी की छोटी से छोटी घटना पर भी कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही प्रतिबंधित नशे के विक्रय पर पूर्ण रोक लगाने और पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

Advertisement

इसके अलावा बिना अनुमति किसी भी प्रकार की रैली, धरना या सामूहिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।
निर्धारित समय के बाद बार, कैफे और रेस्टोरेंट को अनिवार्य रूप से बंद कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस कमिश्नर ने साफ निर्देश दिए कि चालान के नाम पर आम लोगों को अनावश्यक परेशान न किया जाए, साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

 

वहीं साइबर अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए पीड़ितों को तत्काल सहायता और मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए।जिला विशेष शाखा को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आसूचना तंत्र मजबूत करने को कहा गया है।कुल मिलाकर रायपुर में अब सख्त, सक्रिय और जिम्मेदार पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button