बिलासपुर

हनीट्रैप और उगाही: बेडरूम में कैमरा छिपाकर युवक को फंसाया, एक लाख की मांग करने वाली रोशनी खुंटे सलाखों के पीछे

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपिया ने अपने ही घर में जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक युवक को बुलाकर उसका निजी वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की।

Advertisement

साजिश का तरीका : मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 1 फरवरी 2026 को आरोपिया रोशनी खुंटे के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने ग्राम धुर्वाकारी गया था। वहां उसकी एक महिला मित्र पहले से मौजूद थी। आरोपिया ने सोची-समझी साजिश के तहत अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और प्रार्थी व उसकी महिला मित्र को अपने बेडरूम में भेज दिया।

Advertisement


वीडियो बनाकर की पैसों की मांग​ : जब प्रार्थी और उसकी महिला मित्र कमरे में थे, तब आरोपिया ने मोबाइल छिपाकर उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर धमकाना शुरू कर दिया। उसने साफ तौर पर कहा कि यदि एक लाख रुपये नहीं दिए गए, तो वह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी।

Related Articles

Back to top button