रायपुर

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी, पुलिस ने 55 लाख रुपये कराए होल्ड

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगों ने एक रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1 करोड़ 28 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की पहचान 74 वर्षीय स्वपन सेन के रूप में हुई है, जो रायपुर के स्वर्णभूमि इलाके में रहते हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड डॉक्टर के पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उनके क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का मामला होने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए ठग ने व्हाट्सएप पर एफआईआर की एक फर्जी कॉपी भी भेजी।

Advertisement

गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए ठगों ने डॉक्टर से पैसों की मांग की और अलग-अलग खातों में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली। डर के चलते पीड़ित ने अपनी एफडी तुड़वाकर भी पैसे भेजे। इस तरह अलग-अलग दिनों में कुल 1 करोड़ 28 लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर हो गए।जब डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ, तब उन्होंने विधानसभा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 55 लाख रुपये संबंधित खातों में होल्ड करा दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button